बेल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने दादा को भोजन देकर घर जा रही करीब 16 वर्षीय किशोरी संग बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। हालांकि मौके पर दूसरी गाड़ियों के आने के बाद आरोपी भाग गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर उभांव पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार की देर शाम की है। बताया जाता है कि गांव से सटे मुख्य मार्ग से विसर्जन जुलूस निकल रहा था। इस बीच किशोरी जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने जबरन रास्ते में रोकर कर छेड़खानी और जोर-जबरदस्ती की। किशोरी ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई।