मंगलवार की देर शाम पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ बासडीह रोड बाजार में करवाई की। इस दौरान पुलिस के भय से नशेड़ी इधर उधर भागते गिरते नजर आए। पुलिस ने शराबियों एवं दुकान पर बैठाकर शराब पिलाने वालों के ऊपर करवाई कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सड़क, दुकान या सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में अराजकता फैलाता है तो उसके विरुद्ध सख्त करवाई की जाएगी। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद है। कोई भी अनजान संदिग्ध व्यक्ति कहीं दिखाई दे तो पुलिस को तुरंत सुचना दें।