गोपीगंज। रामपुर कायस्थान में बृहस्पतिवार को रामपुर कायस्थान गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर के दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। घायलों में सरिता देवी (32) पत्नी अशोक कुमार हरिजन, कुंता देवी (50) पत्नी करीमन हरिजन, करीमन हरिजन (54), कलेक्टर हरिजन (35), राजकुमार हरिजन (35), अनीता देवी (28) पत्नी नन्हकू हरिजन घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से गोपीगंज सामुदायिक केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मारपीट की रिपोर्ट गोपीगंज थाने में दोनों पक्ष से दर्ज कराई गई।