लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव निवासी कैलाश यादव के घर शनिवार के रात चोरी हो गयी। जिसमे 12 हजार नगदी समेत गहना चोरी हो गया है। पता चलते ही परिजनों ने इसकी सूचना 100 नम्बर पर दी। घर से थोड़ी दूरी पर बक्से टूटे हालात में मिले। दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव निवासी कैलास यादव के परिवार के लोग शनिवार के रात रोज की भांति खाना खाकर सो गए थे। रात को चोरों ने दीवार फांदकर पीछे से आंगन में उतर आए और घर का किवाड़ खोल उसमे रखा मंगल सूत्र ,जिउरिया, पायल 2 जोड़ी 12000 रूपये नगद के साथ ही तीन बक्सा उठा ले गए। सुबह तीन बजे के करीब महिलाओं की नींद खुली तो देख हो हल्ला मचाई। साथ ही 100 नम्बर की सूचना दी गई। सुबह घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर तीनों बक्से टूटे हुए हालत में मिले। उसमें रखा कप़डा आदि सामान गायब था।