बलिया (सिकंदरपुर)। थाना क्षेत्र के चकखान गांव निवासी अवधेश राजभर (35) रविवार की देर शाम ढिबरी की जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवक रविवार की रात खाना खाकर अपने पलंग पर सो रहा था। इसीबीच बगल में टेबल पर रखी ढिबरी उसके शरीर पर गिर गई और जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।