फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का किया अपहरण, केस दर्ज क

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नरहीं थाना के अंजोरपुर निवासी राजू यादव पुत्र भृगु यादव व धुरान पुत्र जवाहिर यादव के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तहरीर में पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उसकी लड़की कक्षा दस की छात्रा है। राजू और धुरान अक्सर उसकी लड़की को स्कूल जाने के रास्ते तंग करते थे। लड़की ने कई बार शिकायत की जिस पर सुखपुरा थाना में गुहार लगाया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को लड़की स्कूल जा रही थी कि तब तक राजू और धुरान जबरिया बाइक में बैठाकर उसे लेकर फरार हो गए। इस मामले में सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें