फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर दिए चोरी की और मुकदमा दर्ज हुआ मारपीट का

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। चोरी के मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज होने की शिकायत तिवारी के मिल्की निवासी दिलीप तिवारी ने पुलिस अधीक्षक से की है। बीते 25 फरवरी को तिवारी के मिल्की गावं मे चोरी होने के बाद पीड़ित की चोरी की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्यवायी की मागं की है। बताया कि उनके घर में 25 फरवरी को चोरी हो गई। चोरों ने 90 हजार का आभूषण 60 हजार नकद कपड़े कागजात चुरा लिया। जानकारी होने पर 100 नंबर पर सूचना दी गई। जाचं पड़ताल भी हुई। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मामला नहीं बल्कि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि यह जांच का विषय है, पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें