फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला के तहरीर पर पुलिस ने सात दिन बाद शनिवार को दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई पुलिस ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद सिंह के हस्तक्षेप के बाद किया। इससे पहले पुलिस ने दोनों पक्षों को धारा 151 में चालान कर पल्ला झाड़ लिया था। जिसके बाद पीड़ित महिला न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खाती रही।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला छह जनवरी को अपने पति को भोजन लेकर खेत में जा रही थी। इसीबीच रास्ते में गांव का ही एक युवक घेर कर छेड़छाड़ करते हुए रोड के नीचे जबरिया घसीटते हुए ले गया, जहां महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। महिला चीखते हुए किसी तरह जान बचाकर भागी और अपने पति को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद दंपत्ति ने घटना की शिकायत बैरिया पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी पीड़िता के साथ न्याय नहीं किया। बल्कि दोनों पक्षों को धारा 151 में चालान कर खानापूर्ति कर दिया। अंत में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के यहां शुक्रवार को पत्रक भेज न्याय की गुहार लगाई। जब शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह अपने आवास पर पहुंचे तो महिला ने घटना से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद विधायक दर्जनों लोगों के साथ थाने पहुंचे, जहां विधायक व समर्थकों के हो-हल्ला के बाद पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी संतोष यादव के विरूद्ध धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें