फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में घेकर महिला मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के दक्षिण टोला स्थित ठाकुर बारी के पास एक महिला को रविवार की शाम लाठी डंडा से पीट कर अराजकतत्वाें ने घायल कर दिया। बताया गया कि सम्पति देवी (40) पत्नी प्रभुनाथ साहनी वार्ड नं 15 बाजार से सब्जी लेकर घर आ रही थी। जब वह ठाकुर बारी के पास पहुंची तो पहले से प्रतीक्षा कर रहे मुहल्ले के ही तीन लोगों ने घेर कर पीटने लगे। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी सूचना लोगों 100 नम्बर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी रेवती में भर्ती कराया। नंबर महिला के पति प्रभुनाथ साहनी ने बताया कि मुहल्ले के दीपक, अशोक और प्रेम साहनी ने मेरे पत्नी को पीटा है। उन्होंने बताया एक पखवारे पूर्व भी मेरे साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें