फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में इलाज के दौरान घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्माइन गांव में बीते 26 नवंबर को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक अधेड़ की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। ब्रह्माइन गांव निवासी राजेंद्र और श्याम बिहारी के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। 26 नवंबर की सुबह आधादर्जन से अधिक लोग राजेंद्र के घर में घुसकर लगे टिनशेड को तोड़ दिया। विरोध करने पर राजेंद्र तथा उनके पुत्र ओमप्रकाश को बेरहमी से ईंट और लाठी से बेरहमी के मार दिया था। जिससे राजेंद्र (55) को गंभीर चोटें गई। जबकि दूसरे पक्ष से कुछ लोग घायल हुए। इसके बाद पीड़ित राजेंद्र अपने भाई के साथ किसी तरह थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने स्वयं जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए भेज दिया। इसके बाद दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। राजेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें