निकाय चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए जा रही 600 शीशी पंजाब निर्मित शराब का जखीरा उंभाव पुलिस ने शनिवार की सुबह पकड़ा है। उभांव थाना पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से शनिवार की अहले सुबह चार बजे के आसपास कामयाबी हाथ लगी और तुर्तीपार श्मशान घाट पर दो लग्जरी गाड़ी में अवैध शराब संग भाग रहे एक तस्कर को पकड़ लिया। दो गाड़ियों से पुलिस ने करीब 90 पेटी एवं तुर्तीपार शमशान घाट के समीप बगीचे में डंप किए गए करीब 600 पेटी अवैध शराब बरामद किया।
पंजाब निर्मित बरामद विस्की की कीमत करीब 24 लाख बताई जा रही है। निकाय चुनाव में वोट देने के लिए बांटने हेतु बलिया जनपद में तस्करों द्वारा सप्लाई किए जाने की नियत से मंगाया गया था। उभांव इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी प्रभारी विनित राय, एसआई कमलेश यादव, बीपी सिंह संग वे स्वयं मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह करीब चार बजे के आसपास यूपी 60 एए3645 तेज रफ्तार में जा रहा था। जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो उक्त गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में चली गई और अंधेरे का लाभ उठा सवार भाग निकला पुलिस ने उक्त गाड़ी से 40 पेटी शराब बरामद किया। ठीक इसके पीछे स्कार्पियों यूपी 60 जे 4019 भी पहुंची। जिससे पुलिस ने करीब 50 पेटी शराब बरामद कर लिया और स्कार्पियों चालक मुलायम यादव ग्राम बेरुआरबारी थाना सुखपुरा बलिया निवासी को गिरफ्तार कर दोनों लग्जरी वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से नकली शराब बनाने हेतु फिटकरी व नौशादर आदि भी बरामद किया है।