रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती गांव के कटियारी में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर फंदे से लटके एक युवक को पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।सूचना पर पहुंचे आस पास के लोग युवक का शिनाख्त नहीं कर सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
कटियारी गांव स्थित हनुमान मंदिर के पीछे सुनसान इलाके में शीशम के पेड़ पर एक 25 वर्षीय युवक फंदे में झूला था।शौच करने गए एक युवक ने फंदे पर लटका युवक को देखा तो शोर मचाया ।आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारा। युवक की तलाशी लेने पर पैंट से साइकिल की चाबी निकली। इस घटना पर क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म रहा तथा तरह-तरह की चर्चा व्याप्त रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।