फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इब्राहिमपट्टी। भीमपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में एक नवविवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले उसे नगरा पीएचसी ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उसके ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार गांव के ही बगीचे में कर रहे थे। इसकी भनक लड़की के पिता लग गई। मौके पर पहुंचे पिता ने इसकी सूचना भीमपुरा पुलिस को दी। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर लड़की की पिता तहरीर पर पति, सास, ससुर व चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें