फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे घायल मिले युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे घायल मिले युवक की मौत
विज्ञापन

भीमपुरा। थाना क्षेत्र के भीमपुरा मझवारा मार्ग पर जजौली गांव के पास सड़क किनारे 11 मई की रात में घायल मिले एक युवक की शुक्रवार की रात मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर शनिवार की शाम को भीमपुरा थाना पहुचे और हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक को मारकर सड़क किनारे फेंक दिया गया था। भीमपुरा थाना क्षेत्र के रामापट्टी तासपुर गांव में रामशंकर यादव के यहां 11 मई को मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के बेलौली भोजुपुर गांव से बारात आयी थी। बारात में आया युवक प्रमोद यादव (20) रात में भीमपुरा मझवारा मार्ग पर जजौली गांव के पास घायल अवस्था मे पड़ा था। बाइक भी एक ओर गिरी हुई थी। किसी की सूचना पर पहुची डायल 100 ने घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुचे परिजन उसे अस्पताल लेकर चले गए। घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। शनिवार की शाम को परिजन युवक के शव को लेकर भीमपुरा थाना पहिचे और उसकी हत्या की बात कह हंगामा खड़ा कर दिया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


...................................................
विद्युत तार की जद में आने से दो लड़कियां झुलसी
रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैंसहा ग्राम सभा के उमती मौजा में सब्जी के खेत में सिंचाई कर रही दो लड़कियां बिजली का तार टूट कर गिरने व उसके विद्युत करेंट की जद में आने से बुरी तरह झुलस गईं। आसपास के लोग बालिकाओं को सीएचसी रेवती पर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार की अपराह्न के समय उमती मौजा में स्थित अपने खेत जिसमें सब्जी बोया गया था। जिसमें सिंचाई करते समय अचानक बिजली तार टूट कर गिर गया। तार गिरते ही लाइन भी कट गई लेकिन करंट के जद में आने से रामावत वर्मा की 12 वर्षीय पुत्री रेणू वर्मा तथा 8 वर्षीय पुत्री नेहा निवासिनी गण हलखोरवा चक करंट की जद में आने से बुरी तरह झुलस गईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत जुट गए तथा दोनों लड़कियों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही लड़कियों की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें