बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के नैना गांव में आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के लिए चंदा न देने पर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। पीड़ित युवक की तहरीर पर सहतवार पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्घ नामजद मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। ग्राम सभा नैना निवासी कौशल कुमार पुत्र हीरालाल शुक्रवार को दिन में अपने चाचा के घर बैठा था, तभी गांव के ही कुछ युवक आकर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के लिए चंदा मांगने लगे। युवक द्वारा चंदा देने से मना करने पर गुस्साएं युवकों ने कौशल कुमार (25) को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। कौशल द्वारा युवकों के खिलाफ सहतवार थाने में तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।