फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत चार घ

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में शुक्रवार शाम दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहां इलाज चल रहा है। जाम मार्ग स्थित खड़सरा गेट के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दंपति बर्रेबोझ निवासी सत्येंद्र (28) वर्ष पुत्र लालचंद राम एवं पत्नी पिंकी (26) घायल हो गए। मऊ मार्ग स्थित गढि़या गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सुग्रीव (28) वर्ष अपनी पत्नी तारा देवी (24) वर्ष अपने ससुराल से बाइक से घर आ रहा था। विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने जोरदार धक्का मार दिया। इससे पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें