फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में वृद्ध समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मऊ मार्ग स्थित गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के समीप मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती निवासी अंगद (25) पुत्र सुग्रीव नितेश (14) पुत्र राकेश बाइक से घर जा रहे थे। मऊ की तरफ से आ रही मैजिक भैंसे को टक्कर मारते हुए बाइक सवार युवकों से जा टकराई। इस दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अलग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से तिराहीपुर निवासी कमलावती देवी (60ट्ठ पत्नी श्रीकिशुन वाहन के धक्के से घायल हो गयी। इलाज के दौरान तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें