फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। मधुबन मार्ग पर अखोप ग्राम के पास बुधवार को प्रात: दो बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा निवासी संजय कुमार (18) बाइक पर अपनी चाची बिंदू देवी (23) के साथ सवार हो बेल्थरारोड की ओर आ रहे था कि अखोप ग्राम के पास विपरीत दिशा से जा रहे तरछपार निवासी सनोज (40) की टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क के किनारे गिरकर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर से गंभीरावस्था के चलते संजय कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें