फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में खाद्यान्न भरे निजी गोदाम को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के बनरही गांव में सुखपुरा पुलिस ने शुक्रवार की रात डीसीएम पर लदी 190 बोरी सरकारी खाद्यान ( चावल) बरामद करने के साथ भारी मात्रा में खाद्यान से भरे एक निजी गोदाम को सील कर दिया । पुलिस ने चालक व खलासी के साथ ही चार मजदूरों को भी हिरासत में लिया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुखपुरा रामकृष्ण द्विवेदी ने अपने सहयोगियों के साथ थाना क्षेत्र के बनरही गांव में भारी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न से भरे एक निजी गोदाम पर छापा मारकर गोदाम को सील कर दिया तथा उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए गोदाम से बिहार कालाबाजारी करने के लिए जा रहे डीसीएम पर लदा 190 बोरी चावल बरामद करने के साथ चालक,खलासी सहित चार मजदूरों को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र में सरकारी खाद्यान के काला बाजारी का धंधा काफी दिनों से फल-फूल रहा है जो बिना किसी बाधा के अनवरत जारी है । अभी कुछ दिन पूर्व भलुही गांव से खाद्यान्न पकड़ा गया था।सु खपुरा चट्टी पर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर भी सरकारी खाद्यान्न ले जाते समय ट्रक एक दो चिह्नित जगह पर रोक के खाद्यान्न उतारा जाता है। गरीबों का निवाला खुलेआम काला बाजार में चला जा रहा है। इसी महीने के पहली तारीख को थाना क्षेत्र के भलुही गांव में पुलिस ने छापा मारकर एक निजी मकान से 200 बोरी सरकारी खाद्यान्न गेहूं, चावल बरामद करने के साथ ही दो लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें