फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर टेगरहीं गावं के सामने शनिवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक व सवार कोई भी हेलमेट नहीं पहने था। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के तालिबपुर निवासी सोनू 35 अपने बाइक पर बैरिया निवासी विजय पासवान 32 को बैठा कर रामगढ़ से बैरिया आ रहा था। बैरिया की तरफ से दुकान बंद कर दोकटी निवासी संतोष सिंह पुत्र केशव सिंह अपने बाइक पर बैरिया निवासी मोटर मिस्त्री जलील अहमद को लेकर बलिया जा रहे थे। टेगरही गांव के सामने दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में विजय पासवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शेष तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें