फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे से निकली चिंगारी से दो दर्जन मड़हे व लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में बुधवार की रात चूल्हे की चिंगारी से दो दर्जन मड़हे में आग लग गई। इसमें जेवरात, नगदी समेत लाखों के सामान जलकर राख हो गए। अगलगी के दौरान गैस सिलिंडर फट गया। जिससे भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों द्वारा घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
विज्ञापन

भीखपुर निवासी केशव प्रसाद के घर बुधवार की शाम खाना खाने के बाद सभी सो रहे थे। रात में चूल्हे से निकली चिंगारी से केशव के घर में आग लग गई और अचानक लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी में रखा उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर में भी आग लग गई। यह देखते ही लोगों के होश उड़ गए। इसी बीच गैस सिलिंडर फट गया, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान आग की जद में आने से शिवजी राजभर, सरल राजभर, मुन्ना, विजेंद्र, योगेंद्र, शिवजनम, राजू, मनोज, निरंजन, हरिद्वार, सुदर्शन, रामाशंकर, संजय, बबन, दरोगा, हरीमन, फौजदार, वाल्मीकि, सुरेंद्र, गौरीशंकर, रविंद्र सहित हरिकिशुन राजभर आदि की झोपड़ी और टीन शेड में रखे 80 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, नाज सहित घरेलू सामान जल गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे भासपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र राजभर ने पीड़ित को सरकार से मिलने वाली सहयोग दिलवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें