फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार नकदी समेत लाखों रुपये का गहना उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (रसड़ा)। कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान में घुसकर 10 हजार नकदी समेत एक लाख रुपयों के गहना व कीमती कपड़ों से भरे सूटकेश, बक्सा आदि पर हाथ साफ किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। वशिष्ठ यादव के घर की महिलाएं दो दिन पूर्व रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गई हुई थी। जबकि घर पर केवल पुरुष सदस्य ही थे। बुधवार की रात परिजन घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी बीच रात में चोरों ने घर के पिछवाड़े से दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस गए और कमरों को खोल उसमें रखे सामानों को समेट कर चलते बने। गृह स्वामी वशिष्ठ यादव ने बताया कि बक्सा व सूटकेश में 10 हजार नकदी, महिलाओं के गहने व कीमती कपड़े थे, जिसे चोर अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें