फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बीडीसी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। 16 अक्टूबर की शाम चांदपुर चट्टी पर सायकल सवार को बचाने में गड़वार थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव का क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश कुमार पांडेय बब्लू (23) गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए बीएचयू केट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। उसके मौत की सूचना पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर चौधरी आदि लोग पहुंचे। गौरतलब है कि 23 वर्ष का युवा जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय था। अखिलेश के निधन से माता गिरिजा देवी की हालत तो खराब थी, उसकी मासूम पत्नी नेहा को देख वहां मौजूद हर आंख भरभरा गई। अभी पूरी गृहस्ती को समझने का मौका भी उसे नहीं मिला कि प्रकृति ने उसके साथ ऐसा क्रूर मजाक कर दिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें