रेवती। थाना क्षेत्र के गंगा पांडेय के टोला में गत 17 सितंबर को पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना के संबंध में भाजपा कार्यकर्ता पर एससी, एसटी का मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले को लेकर विधायक बैरिया सुरेन्द्र सिंह गुरुवार को रेवती थाना पहुंचे तथा घटना के बाबत थानाध्यक्ष से जानकारी ली।
विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मारपीट की घटना में एक पक्ष पर एससी,एसटी एक्ट लगा है। वह इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसकी निष्पक्ष जांच हो। गिरफ्तारी हो तो दोनों तरफ से होनी चाहिए। जांच मे जो दोषी पाया जाय, उस पर कार्यवाही होनी चाहिए। इस अवसर पर शैलेश सिंह, शैलेश पासवान, उमेश सिंह , तन्नु सिंह, श्यामलाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।