फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकीं लाठियां, चार महिलाएं समेत नौ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा कस्बा के गोरिया स्थान मल्लाह टोली मुहल्ला में बुधवार दोपहर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें चार महिलाओं सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध दस लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। रसड़ा कसबा के गोरिया स्थान मल्लाह टोली मोहल्ले में भूत झारने को लेकर श्रवण साहनी और भीम साहनी के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा की दोनों पक्षों से तरफ से लाठी डंडे के साथ एक पत्थर जमकर चलने लगे, जिससे एक पक्ष से श्रवण सहानी (50) आशा देवी (40) पत्नी प्रकाश साहनी चंपा देवी (52) पत्नी श्रवण साहनी सीमा (25) पुत्री श्रवण सहानी साहनी राजेश साहनी (22) तथा दूसरे पक्ष से भीम साहनी (65) सोनी साहनी (60) पत्नी भीम साहनी कृष्णा साहनी (18) रामाशंकर साहनी (23) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें