फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर 15 लाख की चोरी

Wed, 24 Dec 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने अधिवक्ता सत्येंद्र राय के मकान में छत के रास्ते अंदर घुसकर 15 लाख से अधिक के आभूषण तथा अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


भोर में जब घटना की जानकारी घर वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

 पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह भी मौके पर जाकर जांच की आैर अपने अधीनस्थों को तत्काल चोरी के खुलासे का निर्देश दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार राय के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतर गए।

चारों ने सभी के कमरों की कुंडी एक-एक कर बाहर से बंद कर दी। इसके बाद कमरों का ताला तोड़ा जहां उसे आलमारी का चाबी हाथ लग गई। चोराें ने एक आलमारी को खोल लिया, जबकि दूसरी आलमारी को तोड़ दिया। उसमें रखे नगदी सहित कीमती सामान और लाखों का आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित की माने तो दोनों आलमारी से 15 लाख से अधिक  के गहने चोरी हुए हैं। इसमें सोने का हार, सिकड़ी, कंगन, झुमका, बाली, अंगुठी आदि शामिल था। भोर में जब घर के लोग बाहर निकलना चाहा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाकर वे सहम गए। किसी तरह दरवाजे को खोलकर वे बाहर निकले।

 दो कमरों के ताला टूटा देख वे भौंचक रह गए। परिवार को लोग जब अंदर गए तो आलमारियों को टूटा देखा। घटना की खबर सुन आसपास के लोगों भी मौके पर एकत्रित हो गए। घर के लोगों ने घटना की सूचना पहले 100 नंबर पर देना चाहा, लेकिन 100 नंबर बंद होने के कारण वे इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी।

कप्तान के निर्देश पर शहर कोतवाल अजय राय, सीओ सिटी डीपी सिंह के साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया।

 टीम ने टूटे ताले और चोरों द्वारा छोड़ी गई एक टोपी को कब्जे में ले लिया। इसके बाद             पुलिस कप्तान राजू बाबू सिंह ने भी मौके पर पहुंच लोगों से पूछताछ की और घटना स्थल को देखा।
विज्ञापन


 साथ ही चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। कोतवाली पुलिस ने इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें