फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त से दूर है दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही(बलिया)। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार कानून ब्यवस्था और प्रशासन को चुस्त द्रुस्त करने के लिये निरंतर प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर नरही पुलिस पर इसका कोई असर देखने को नही मिल रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार ने एंटी स्क्वायड टीम का गठन करके अपनी प्रतिबद्धता जीहिर कर दी। इसके बाद भी नरही पुलिस महिलाओं को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। पिछले महीने की अंतिम तारीख को क्षेत्र के एकौनी गांव की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही एक युवक के विरूद्ध अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला थाने में पंजीकृत कराया था। जिसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल भी अगले दिन कराया, लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नही किया। जिससे पीड़ित महिला व उसका परिवार पूरी तरह से डरा सहमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें