फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग विवाहिता से जली, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली गांव में शनिवार की सुबह एक महिला ने केरोसिन उड़ेल आग लगा ली। आनन-फानन में परिजनों ने जल रही विवाहिता के ऊपर पानी उड़ेल आग बुझाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सुबह के समय किसी बात को लेकर हुए विवाद में पारिवारिक कलह से तंग आकर क्षेत्र के एकसार पिपरौली निवासी प्रियंका (20) पति बृजेश ने शरीर पर केरोसिन डाल आग लगा ली। इस दौरान प्रियंका के चिल्लाने पर परिजनों ने पानी डाल आग बुझाया और उपचारार्थ हेतु सीएचसी सियार पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति के चलते युवती को रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

.............................................................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें