बलिया। शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने 10-10 हजार के इनामिया व वांछित दो अपराधियों को स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि इनामिया व वांछित दो अपराधी स्टेशन के पास मौजूद हैं, जो कहीं जाने की फिराक में हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए हमराहियों के साथ स्टेशन के पास घेराबंदी कर संतोष सिंह पुत्र रविकांत सिंह निवासी जजौली थाना भीमपुरा तथा संतोष चौहान पुत्र अनिल चौहान निवासी परशुरामपुर थाना भीमपुरा को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों पर कोतवाली में गैंगेस्टर एक्ट एवं वांछित थे। जिन पर 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था।
----------------------