सिकंदरपुर(बलिया)। थाना क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के एक खाते से बुधवार को धोखाधड़ी व जालसाजी से चार हजार नौ सौ रुपये हैकरों द्वारा निकालने का मामला प्रकाश में आया। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दिया। तहरीर के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। थाना क्षेत्र के चकखान निवासी रुबी गुप्ता पत्नी अविनाश गुप्ता के एचडीएफसी बैंक सिकंदरपुर से बीते शनिवार को किसी हैकर द्वारा आईआरसीटीसी से दो हजार का टिकट बुकिंग और फ्लीपकार्ट से दो हजार नौ सौ रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग किया गया। घटना की जानकारी पीड़िता को उस समय हुई जब पीड़िता के मोबाइल पर लगातार छह मैसेज पैसा कटने का मैसेज आया। मेसेज मिलते ही महिला के होश उड़ गये। आनन-फानन में महिला ने अपना अकाउंट ब्लॉक कराया।