फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या का रूप देकर लीपापोती करने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड ।बहुचर्चित रमेश पटेल की अबूझ हाल में मौत के खुलासे को लेकर भारत आजाद पार्टी की ओर से तिरनई खिजिरपुर चट्टी पर बेमियादी क्रमिक अनशन चलाया जा रहा है। अनशन के तीसरे दिन मंगलवार को आयोजित सभा में वक्ताओं ने पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाते हुए मांगे पूर्ण हो जाने तक अनशन जारी रखने का संकल्प जताया। दलित नेता राघवेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस घटना का सच उजागर करने की बजाय उसे आत्महत्या का रूप देकर लीपा-पोती कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र पटेल ने कहा कि रमेश की मौत के समूचे घटनाक्रम पर नजर दौड़ाई जाए तो मामला बेहद गंभीर और संदिग्ध है, फिर भी पता नहीं किन परिस्थितियों में मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं सकी। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि जब तक मौत का खुलासा नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अनशन के तीसरे दिन मृतक की बहन लक्ष्मीना देवी समेत एक दर्जन पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर शिवमुनि रंजन, वारिस अली, रामशरण, शिवकुमार, जय सिंह पटेल, रिजवान, हीरामन आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें