फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन बनाते वक्त दंपति समेत तीन झुलसे, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। दोकटी थाना क्षेत्र के करन छपरा गांव में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थतियों में ससुर समेत दंपत्ति गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहा्र प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने तीनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसमें महिला की रास्ते में मौत हो गई। दोकटी थाना क्षेत्र के करन छपरा निवासी प्रीति सिंह (22) पत्नी संजीत सिंह स्टोव पर सोमवार की शाम खाना बना रही थी। इसीबीच स्टोव फफक पड़ा और महिला की साड़ी को अपने आगोश में ले लिया। महिला की चित्कार सुन बचाने पहुंचे पति संजीत सिंह (28) एवं प्रभुनाथ सिंह (65) भी गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों की हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया। जिसमें प्रीति ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि ससुर की हालत नाजुक बनी हुई हे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें