पवन एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार की रात सफर कर रहे युवक की माडल स्टेशन के पहले सागरपाली-बलिया के बीच ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। जानकारी के के अनुसार दो सगे भाई मुंबई से दरभंगा जा रहे थे। बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले एक भाई को उल्टी होने लगी तो वह ट्रेन के गेट पर चला गया। उसी दौरान वह अपना संतुलन खो दिया और चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
घटना की जानकारी जैसे छोटे भाई को हुई तो उसने ट्रेन में सफर कर रहे लोगों की मदद से चेनपुलिंग कर दिया। ट्रेन जैसे ही खड़ी हुई तो उसके ट्रेन में स्कोर्ट के सिपाहियों ने ट्रेन रोकने की वजह पूछी तो उसने कहा कि मेरा भाई ट्रेन से नीचे गिर गया है। सिपाहियों ने उसे अपना टार्च दिया और कहा कि खोजों, तो उसने खोजते हुए लगभग एक किमी की दूरी पर गया तब उसने देखा की लहूलुहान अवस्था में पोल के पास पड़ा मिला। भाई ने लोगों की मदद् से 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। दो सगे भाई मुहम्मद बाजिद (16) एवं साजिद (18) मुंबई से दरभंगा आ रहे थे। इसी बीच बलिया-सागरपाली के बीच साजिद ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी जैसे मृतक के परिवार वालों की हुई तो दर्जनों लोग दरभंगा से बलिया जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने बताया कि दोनों भाई अपने चाचा-चाची के पास मुंबई घूमने के लिए गए थे।