फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर ट्राली पर हाथ साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। नगर के कृषि मंडी से बुधवार की सायं उचक्कों ने एक युवक को चाय में नशीली दवा खिलाकर ट्रॉली समेत ट्रैक्टर पर हाथ साफ किया। युवक द्वारा कुछ होश में आने पर अपने आप को फेफना में पाया। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कोतवाली क्षेत्र के रेखहां निवासी महेश चौहान पुत्र ईश्वरी चौहान से एक युवक ने बलिया सामान ले जाने के लिए दो हजार में तय कर ट्रैक्टर को कृषिमंडी लाया। महेश ने कृषि मंडी में ट्रैक्टर लाकर खड़ा कर दिया। महेश को युवक ने चाय में नशीली वस्तु मिला कर पिला दिया। चाय पीते ही महेश सुधबुध खो बैठा, जब उसको कुछ होश आया तो पता चला की वह फेफना आया है। वहीं से किसी तरह परिजनों की सूचना दिया। लेकिन उसकी आवाज साफ़ नहीं आ रही थी। परिजन आकर कृषि मंडी देखे तो वहां पर मौजूद मेस्सी फर्गुसन यूपी 54 आर 4011 ट्रैक्टर ही था न महेश ही था। पूरी रात काफी ढूंढने के बाद भी मोबाइल का स्विच आफ होने से महेश सहित ट्रैक्टर का कही अता पता न चल सका। महेश चौहान को पूरा होश आने पर आपबीती बताई। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें