फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी समेत चुरा ले गए मिठाई बनाने का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। स्थानीय तिराहा स्थित पुलिस पिकेट से महज दो सौ मीटर दूर बुधवार की रात चोर मिठाई की दुकान के पिछले हिस्से का लोहे के चादर को काटकर सैकड़ों रुपए नगदी समेत मिठाई बनाने का सारा सामान चुरा ले गये। दुकानदार को इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई, जब वह दुकान खोलने पहुंचा। दुकानदार मदन यादव ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। बताया जाता है कि मदन यादव की मिठाई की दुकान गड़वार जाने वाली टेंपो स्टैंड के पास है। प्रतिदिन की भांति वह बुधवार की रात को दुकान बंद कर अपने गांव बंधैता चला गया। गुरुवार को वह एक तेरही कार्यक्रम में शामिल होकर दुकान पर देर से पहुंचा तो दुकान का पिछला हिस्सा टूटा देख दंग रह गया। चोर उसके दुकान से नकदी समेत चार भगौना, कडाही, छनौटा, केतली व बक्शा उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें