हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चट्टी पर असंतुलित होकर ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार दोपहर की है।
बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मिट्टी निवासी 70 वर्षीय रेशमा अपने 14 वर्षीय पुत्र राजेश 18 वर्षीय पुत्र सुनील एक अज्ञात व्यक्ति राधेश्याम चौरसिया ई-रिक्शा से ब्राह्मणी मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे कि अचानक असंतुलित होकर हनुमानगंज चट्टी पलट गया जिसमें गिरने से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा को हटाया गया तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।