फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में शनिवार के अपराह्न अज्ञात कारण से लगी आग में जवाहर चौधरी के रिहायशी मड़हे में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आग ने अखिलेश चौधरी, हरेराम चौधरी, भिखारी चौधरी की रिहायशी मड़हे को भी अपने आगोश में ले लिया। जिससे रिहायशी मड़हे में रखापलंग, तोशक, रजाई, अनाज सहित दैनिक उपभोग के सारा सामान जल कर राख हो गया। आग की लपट व धुवे को देख आस पास के लोगो द्वारा हो हल्ला करने पर ग्रामीण इकट्ठे होकर आग पर काबू पाए तब तक सभी चीजें जल चुकी थी।इस आग की घटना के बाद सभी परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने के लिए विवश हो गए है। एसएचओ दोकटी दिग्विजय सिंह मय फोर्स व चौकी प्रभारी लालगंज बिंदेश्वरी प्रसाद व ग्राम प्रधान बीरेंद्र यादव पहुंचे। एसडीएम को सूचना दी गई, लेखपाल ने भी मौके पर पहुंच रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें