फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। क्षेत्र के सूर्य पूरा गांव में गुरुवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लगी में गांव निवासी राजकिशोर चौहान का लाखों रुपये के समान के साथ नगदी सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। सूर्य पुरा गांव निवासी राज किशोर चौहान के रिहायशी मकान में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग पकड़ लिया और धीरे-धीरे मड़हे जलने लगा। घर के परिजन खेत में काम करने के लिए गये हुए थे। घर की औरतों ने हो हल्लश मचाया तो आसपास के लोग जुटे फोन कर पहले लाइन के सप्लाई को बन्द कराया। तत्पश्चात आग बुझाने के लिए लग गये। तब तक छह रिहायशी मड़हे में रखा खाने पीने का सारा सामान तथा उसमें रखा 5,000 रुपये नगद जलकर राख हो। आस पास के लोगों के अथक प्रयास से घर में बधे मवेशियों को बाहर निकाला गया। कुछ मवेशी आंशिक रूप से झुलस गए, जिनका इलाज कराया गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें