फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के महावीर गंज में बुधवार की रात चोर नगदी सहित लाखों रुपये के सामान चुरा ले गए। परिजनों को चोरी की जानकारी सुबह हुई। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के महावीर गंज निवासी रामानंद चौहान का परिवार प्रतिदिन भांति भोजन करने के बाद सो रहा था। इसीबीच चोर उसके घर पहुंचे, जहां एक चोर जंगले के बरजे के सहारे छत पर चढ़ गया, फिर उसने छत पर फैलाई गयी साड़ी को छत पर बने हुक में फंसाकर नीचे लटका दिया। जिसके सहारे उसके अन्य साथी भी छत पर चढ़ गए। सीढी़ से होकर सभी आंगन में उतर गए और आंगन में बने तीन कमरों में रखे लोहे की आलमारी को तोड़ उसमें रखे सोने और चांदी के लाखों रुपये के जेवर, बैग में रखा एक लाख रुपया नगद व कीमती साड़ियां, एक टीवी, दो मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान लेकर छत पर गए। फिर छत पर बंधी रस्सी को खोल कर उसी के सहारे सामानों को नीचे गिरा दिया। इसके बाद उतरकर फरार हो गए। बड़ी बात यह है कि चोरी के समय एक महिला छत पर सोई थी। जबकि दूसरी महिला कमरे में सोई थी। जिस कमरे में महिला सोई थी, उस कमरे से भी चोर आसानी से सामान चुराने में सफल रहे। घर के मुखिया रामानंद घर के बाहर दरवाजे पर सोए थे। लेकिन किसी को भी चोरों ने भनक तक नहीं लगने दी। पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी सुबह उठने के बाद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें