सहतवार (बलिया)। क्षेत्र के चांदपुर नईबस्ती सिगही में शुक्रवार की शाम शराब के सेल्समैन द्वारा पैसा मांगने पर अराजक तत्वों ने उसके साथ मारपीट कर उनके पास से दस हजार रुपए नकदी छीन फरार हो गए। दुकानदार द्वारा दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ग्राम सभा सिगहीं के चांदपुर नईबस्ती निवासी वीरबहादुर यादव पुत्र विश्वनाथ यादव गांव में ही नहर के पास गुमटी में सरकारी देशी दारु के दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। शुक्रवार की शाम साढ़े आठ बजे के करीब बगल के गांव के दो लड़के आए और हमसे दारु मांगने लगे। जब पैसा मांगा तो कहने लगे कि दारु का पैसा हम लोग नहीं देते हैं। इस पर उसने कहा कि बिना पैसा का दारु मैं नहीं दूंगा। इस पर वे गाली गलौज कर मारपीट कर बिक्री का रखा लगभग दस हजार रुपये लेकर फरार हो गए।