फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चुराकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती गांव के समीप मंगलवार की रात ग्रामीणों ने मोबाइल लेकर भाग रहे एक युवक को बाइक समेत दबोच लिया। जबकि दो युवक भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती धनईपुर निवासी शिवशरण यादव पुत्र विजय नारायण एवम छट्ठू यादव पुत्र स्व. कुमार यादव गांव स्थित पुलिया पर मोबाइल रखकर शौच करने गए हुए थे। इतने में बाइक सवार तीन युवक पुलिया से मोबाइल चुराकर भागने लगे। शोरगुल सुन ग्रामीणों ने घेरा बंदीकर बाइक सवार युवकों को दौड़ाकर गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना के पाली निवासी मनीष राय पुत्र पारसनाथ राय को बाइक समेत धर दबोचा। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने ही गांव के अरविंद पांडेय पुत्र ईश्वरदेव एवं छोटू यादव पुत्र अंगद यादव का नाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें