फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंच के बल पर बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उभाव-सिकंदरपुर मार्ग पर सोमवार की रात करीमगंज ग्राम के पास बाइक सवार युवकों ने तमंचे की नोक पर बाइक लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बाइक लुटेरे भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक लुटेरों की तलाश शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अखिलेश वर्मा (28) देवरिया जिले के लाररोड से मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस सिकंदरपुर की ओर जा रहा था कि करीम गंज के पास तीन बाइक सवार लुटेरों ने ओवर टेक कर रोक दिया तथा अखिलेश की कनपटी पर तमंचा सटाकर भयभीत करने के बाद बाइक लेकर भाग निकले ।पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। इस दुस्साहसिक वारदात से लोग दहशत में है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें