कोतवाली क्षेत्र के मुड़ेरा धमरजा गांव में एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर समाचार पत्र विक्रेता की पत्नी एवं बेटे को जमकर पिटाई कर दिया। समाचार पत्र विक्रेता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। विकलांग सत्यनारायण गोड़ पुत्र स्व रामहित गोड़ ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव में उनका निजी नलकूप है। उनकी पत्नी मंशा व पुत्र रोहित अपने खेत में पानी चलाने के लिये गये हुये थे। इसी बीच हमारे ही गांव के सर्वदेव सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने जबरदस्ती अपने खेत में पानी चलाने का दबाव बनाने लगे। परिजनों द्वारा बाद में पानी देने की बात पर पत्नी मंशा एवं पुत्र रोहित को लाठी डण्डे से हमला कर घायल कर दिया।