दुबहर। थाना क्षेत्र के दादा के छपरा में चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान गुब्बारा में गैस भरने वाला सिलेंडर अचानक फट गया। जिससे वहां खड़ा एक बालक गंभीर रुप से झुलस गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बरवा निवासी आठ वर्षीय अंकित शर्मा पुत्र हवलदार अपने नाना के घर दुबहर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर निवासी रघुनाथ शर्मा के यहां आया था। जहां से अंकित महायज्ञ के चल रहे प्रवचन में अपने परिवार के लोगों केे साथ गया था। इस दौरान वह गुब्बारा खरीदने के लिए यज्ञ परिसर में लगी दूकान के पास खड़ा था। इसी दौरान गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया। जिससे अंकित गंभीर रुप से घायल हो गया।