फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीचबचाव करने गए युवक पर हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के सीसोटार गांव में गुरुवार की शाम दो लोगों में हो रहे झगड़े का बीच बचाव करने गए तीसरे युवक को लाठी से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सीसोटार गांव निवासी परशुराम व उनके पट्टीदार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शाम को दोनों पट्टीदारों में कहासुनी हो रही थी इसी दौरान गांव का ही पंकज बीच बचाव करने चला गया। इससे खुन्नस खाए एक पक्ष के लोगों ने पंकज पर पर हमला कर दिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें