रसड़ा। मऊ रेल प्रखंड पर गढ़िया एवं नदौली गांव के समीप मंगलवार की रात्रि में दो युवकों ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। युवकों की मौत पर दोनों परिजनों में कोहराम मच गया।
पहली घटना नदौली गांव के समीप घटी जहां तीन बजे भोर में नदौली निवासी जयकुमार राम (35) पुत्र स्व. देवनाथ ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जबकि दूसरी घटना उस समय हुई जब रसड़ा के रूपलेपुर ग्राम के समीप सबेरे नीबू कबीरपुर निवासी अमित कुमार उर्फ हिटलर सिंह (22) पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने रेल इंजन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण युवक का शव शत-विक्षत हो गया था।
युवक की पहचान उसी के मोबाइल व बांह पर गोदना अंकित होने से की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को ही किसी बात को लेकर अपने घर से निकल गया। बुुधवार की सुबह डिप्रेशन में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों युवकों का शव कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।