फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने मिठाई की दुकान में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की चट्टी पर सोमवार की रात अराजकतत्वों द्वारा एक मिठाई की दुकान में आग लगा दी गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना डायल 100 को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कर्ची नरायनपुर निवासी संतोष गुप्ता की सिंहपुर चट्टी पर मिठाई की दुकान है। रोज की तरह संतोष रात में दुकान बंद कर अपने घर चला गया। इसी बीच गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने उसकी दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान में रखी मिठाई व अन्य सामान के साथ हजारों रुपये नकदी जल गए। पीड़ित संतोष ने बताया कि पिछले साल भी मेरी दुकान जला दी गई थी, जिसकी तहरीर भी मैंने पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। दुकानदार संतोष गुप्ता, कृष्ण मुरारी चौरसिया, अजय गुप्ता, उमाशंकर प्रसाद, गुलाब गोंड, रजनी कांत तिवारी, सुबहान अंसारी, सेराज अनिल गुप्ता, मुन्ना राम, हफीज, सुभाष राम, बनारसी राम, हलचल सिंह, रामाशीष राम आदि ने इसकी लिखित सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें