फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को कमांडर जीप ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/लालगंज। थाना क्षेत्र के मांझी-बलिया मार्ग एनएच 31 पर केहरपुर गांव के सामने शनिवार दोपहर को बैरिया से बलिया जा रही एक जीप ने कुमारी सिमरन सिंह उर्फ गुनगुन (12) पुत्री कौशल सिंह को टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। वहीं कमांडर जीप को भी कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। दोकटी थाना क्षेत्र के दलकी गांव निवासी कौशल सिंह की पुत्री गुनगुन श्रीनगर स्थित अपने फुआ के घर मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए गई थी। शनिवार लगभग 12 बजे सड़क पार कर दुकान से कुछ सामान खरीदने जा रही थी कि बैरिया की तरफ से आ रही कमांडर जीप ने उसे कुचलते हुए आगे निकल गई, कुछ युवकों ने मोटर साइकिल से पीछा कर कमांडर जीप को पकड़ लिया साथ चालक को भी दबोच लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीण गुनगुन को निकट के एक चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गुनगुन के चाचा अमित सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें