फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फिल्म लोडिंग करते समय दुकानदार को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। नगर के रोशन शाह गली स्थित श्री कंप्यूटर डीजे मिक्सिंग दुकान पर शुक्रवार की रात्रि में अश्लील फ़िल्म लोडिंग करते समय दुकानदार को पुलिस ने धर दबोचा। उपकरण के साथ भारी मात्रा में अश्लील फिल्मों के क्लिप को भी जब्त किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जहानाबाद निवासी राहुल जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल अपने नैनिहाल श्रीनाथ बाबा चौराहा रहकर रोशन शाह गली में श्री कंप्यूटर एवं डीजे मिक्सिंग दुकान चलाता था। रात्रि में अपने दुकान पर बैठकर ब्ल्यू फ़िल्म लोडिंग कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसएसआई मोतीलाल पटेल, सिटी इन्चार्ज उमाशंकर त्रिपाठी ने अपने हमराहियों संग छापा मारकर राहुल को हिरासत में लेकर मौके से कंप्यूटर एवं अन्य सामानों के साथ भारी मात्रा में अश्लील फिल्मों को भी अपने कब्जे में लिया। आरोपी युवक अश्लील पिक्चर ग्राहकों के मोबाइल एवं पेन ड्राइव में पैसे लेकर भरता था। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें