बांसडीह। जूनियर हाई स्कूल बांसडीह के पीछे बांसडीह , सहतवार मार्ग स्थित यूनियन बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास असफल रहा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को मौके से गैस सिलेंडर और कटर मिला। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मंगलवार की देररात अज्ञात चोरों ने ठंड व कोहरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात कुछ लोगों ने बैंक के पीछे खिड़की को गैस कटर से लोहे की खिड़की को काटने की तैयारी कर ही रहे थे कि उक्त बैंक से सटे एक निजी विद्यालय के प्रबंधक घर से खाना खाकर विद्यालय पहुचें तो देखा कि अंधेरा हुआ है। कोई बल्ब नहीं जल रहा है तो विद्यालय के चौकीदार को आवाज लगाई। यह सुन चोर भागने लगे तो प्रबंधक ने चिल्लाते हुए उन्हें दौड़ाया। लेकिन वे लोग भागने में सफल रहे। जब प्रबंधक व चौकीदार टार्च जला कर चारों और देखने लगे तो देखा कि बैंक की खिड़की के पास एक 14 लीटर का बड़ा सिलेंडर व एक गैस कटर व बड़ी पाइप के साथ दो लोहे की नुकीला औजार मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी।